4 वर्ष ago

8 को बिटकॉइन और एल्टोकोइंस के व्यापार के लिए टिप्स पढ़नी चाहिए

Yuval Gov अक्टूबर 16, 2017 15:11

सुरक्षा नियम लहू से लिखे गये थे| यह बयान हर सिपाही के लिए सामान्य सुनाई पड़ता है| भले ही हम इंसान की जान से नही खेल रहे, लेकिन अपने कीमती बिटकॉइन्स को व्यापार में की गई भूल से खो देना भी निश्चित रूप से अनुकूल स्थिति नहीं है।.

तो हम व्यापार में ऐसी गलतियों से कैसे बच सकते हैं? अधिकतर मुनाफे में कैसे रहा जाए? सबसे पहले, व्यापार को सही ढंग से करने के लिए आपका 100 प्रतिशत ध्यान और सावधानी अतिआवश्यक है| दूसरा, व्यापार सबके लिए नही बनाहै| निम्न सुझावों को समझना सरल है क्योंकि यह “लहू से लिखी गई हैं” (मेरे अपने लहू से)| लेकिन, इन्हें वास्तविकता में लागू कर पाना भी बहुत मुश्किल है| आखिरकार, हम तर्कसंगत मानव नहीं हैं|

  1. किसी भी व्यापार को शुरू करने से पहले एक लक्ष्य निर्धारित करें: व्यापार तभी शुरू करें जब आपके पास सही जानकारी हो और बाद के लिए स्पष्ट रणनीति हो| हर व्यापारी मुनाफा नही कमा पाता क्योंकि यह एक ज़ीरो सम खेल है (हर व्यक्ति जो मुनाफा कमाता है उसके विपरीत कोई दूसरा नुकसान उठाता है)| ऑल्टकॉइन का बाज़ार बड़ी मच्छलियों द्वारा संचालित किया जाता है (हाँ वही लोग जो बिटकॉइन्स के सैकड़ो बड़े खंडो को बही खाते में चढ़ाने के ज़िम्मेदार होते हैं)| ये बड़ी मछलियाँ शान्ति से हमारे जैसी छोटी मासूम मछलियों के गलती करने का इंतज़ार करती हैं| यहां तक कि अगर आप दैनिक आधार पर व्यापार की ख्वाहिश रखते हैं, तो बहते पानी में डूबकर अपने सिक्कों को ज़ोखिम में डालने से कुछ ना कमाना और कुछ ना करना ही बेहतर है| मेरे अनुभव में, ऐसे दिन भी होते हैं जब आप अपना मुनाफा केवल कुछ ना करके ही सुनिश्चित कर सकते हैं|
  2. व्यापार शुरू करते समय लक्ष्य निर्धारित करें और रुकें: किसी भी व्यापार में मुनाफ़े के लिए एक निर्धारित लक्ष्य तय होना चाहिए और इसके अलावा अतिरिक्त रुके नुकसान से बचने के लिए नुकसान का एक निम्न-स्तर निर्धारित करना आवश्यक है| रुके – नुकसान  का निम्न-स्तर वह सीमा है जहाँ पर रुके -नुकसान  की भरपाई के लिए व्यापार बंद कर दिया जाता है|

यहाँ पर, रुके नुकसान के निम्न-स्तर को सही से निर्धारित करने के लिए विभिन्न कारकों पर ध्यान देना ज़रूरी है | ज़्यादातर व्यापारी व्यापार अथवा सिक्कों के मोह में पड़ने के पश्चात् विफल हो जाते हैं| वे सोचते हैं, “मुझे यकीन है कि, बाज़ार पलटेगा, और हम न्यूनतम नुकसान से बच जाएँगे”| वह अपने अहंकार को अपने ऊपर हावी होने देते हैं और पारंपरिक शेयर बाज़ार के विपरीत जहाँ अधिकतम दैनिक व्यापार पूर्ण मूल्य का 2-3% होता है, क्रिप्टो व्यापार बहुत ज़्यादा जोखिम भरा होता है: मेरे व्यपारी ज़िन्दगी में मैंने कुछ की घन्टों के अंतराल में कौइन के मूल्य को 80% तक गिरते हुए देखा है! और अंत में कोई भी उसका स्वामित्व नहीं चाहता|

  1. FOMO (अवसर खोने का भय) से मिलें: निस्संदेह, बाहर से ऐसी परिस्तिथियों को देखने में कोई मज़ा नहीं है- जब किसी एक सिक्के का मूल्य कुछ मिनटों के अंतराल में ही दो अंक का लाभ उठा रहा हो|

वह हरी झंडी आपका ध्यान आकर्षित कर रही होती है “ तुम एक लौते ही हो जिसके पास मैं नहीं हूँ”| और ठीक इसी समय आपको क्रिप्टो फोरम और एक्सचेंज ट्रोल बॉक्स में  में भीड़ इकट्ठी करके इस उछाल के विषय में बातचीत करते हुए अजीब लोग नज़र आते हैं| लेकिन अब क्या किया जाए? जवाब बहुत ही सरल है, आगे बड़ते रहें| यह सच है कि, बहुत लोगों ने इस उछाल को हमसे पहले ही पकड़ लिया होगा और मूल्य की बड़ते रहने की आशंका होती है, लेकिन यह ध्यान में रखें की बड़ी मछलियाँ (जैसे कि पहले बताया गया है) बस ऊपर आती हुई छोटी मछलियों के खरीदे हुए सिक्कों को सस्ते में बेचने का इंतज़ार कर रही होती हैं| मूल्य अब उछाल भर चुका होता है और स्पष्ट रूप से वर्तमान सिक्का धारक केवल वही छोटी मछलियाँ होती हैं| निस्संदेह, अगले पड़ाव में अब लाल झंडी पूरे बही खाते में फैल जाती है|

  1. जोखिम प्रबंधन: नन्हें सूअर बहुत खाते हैं, बड़े सूअर खाए जाते हैं| यह बयान, हमारे द्रष्टिकोण से बाज़ार के मुनाफे की कहानी बयां करता है| एक लाभदायक व्यापारी बनने के लिए आपको बाज़ार के शिखर की तलाश में नहीं रहना चाहिए| आपको छोटे-छोटे फायदों की तलाश में रहना चाहिए जो कि एक बड़े फायदे में संचय करें हो जाएँगे|

 

अपने पोर्टफोलियो में जोखिम प्रबंधन समझदारी से करें। उदाहरण के लिए, आपको अपने पोर्टफोलियो का एक छोटा सा प्रतिशत ही गैर-तरल बाज़ार में निवेश करना चाहिए (जो बहुत जोखिम भरा है)। उन व्यापारों के लिए हम अधिक सहनशीलता प्रदान करेंगे – निम्न और लक्ष्य स्तर, खरीद स्तर से बड़े अंतराल पर चुना जाएगा।

  1. अंतर्निहित परिसंपत्ति अस्थिर बाज़ार की स्थिति बनाता है: अधिकांश ऑल्टकौइन्स का व्यापार बिटकॉइन के मूल्य के आधार पर होता है|

बिटकॉइन एक वाष्पशील संपत्ति (FIAT के सापेक्ष) है और इस तथ्य को ध्यान में रखा जाना चाहिए, विशेषकर उन दिनों में जब बिटकॉइन का मूल्य तेजी से बढ़ रहा हो| बिटकॉइन और ऑल्टकॉइन के मूल्य में एक व्युत्क्रम रिश्ता है, यानी जब बिटकॉइन का मूल्य बढ़ता है तो ऑल्टकॉइन अपना बिटकॉइन मूल्य खोते हैं, और इसके विपरीत बिटकॉइन का मूल्य घटने पर ऑल्टकॉइन का बिटकॉइन मूल्य बढ़ता है। जब बिटकॉइन अस्थिर होता है, तो हमारी व्यापार की स्थिति धूमिल होती है। कोहरे के दौरान हम बहुत दूर का नहीं देख सकते हैं, इसलिए हमारे व्यापार के लिए अच्छा है की हमारा लक्ष्य करीब हो या व्यापार ना करना ही बेहतर है।

Foggy Market
  1. ऑल्टकॉइन व्यापार के लिए सुझाव: ज्यादातर ऑल्टकॉइन समय के साथ अपना मूल्य खो देते हैं| वे धीरे-धीरे अपना मूल्य खो देते हैं (कभी-कभार बहुत तेज़ी से)|

आप जब मध्यम और दीर्घ अवधि के लिए ऑल्टकॉइन को धारण करते हैं, इन्हें निश्चित रूप से सावधानी से चुनें और निम्न बातों का भी ध्यान रखें। दीर्घावधि के लिए किस प्रकार के  औल्टकॉइन का सुझाव दिया जाता है? याद रखें, यह तभी होता है जब व्यापार करने का कोई कारण हो। जिन परियोजनाओं/कॉइन्स में उच्च दैनिक व्यापारिक मात्रा होती है और जिनके पीछे सतत विकास के साथ एक व्यापक समुदाय है, वह बाज़ार में रहेंगे:

ईथरम ETH, मोनेरो XMR, फैकटम FCT, DASH, सभी प्रमुख कॉइन्स हैं और इनका रोज़ाना अधिक् मात्रा में व्यापार किया जाता है| आपको कॉइन के चार्ट के अनुसार कम और स्थिर अवधि की पहचान करनी चाहिए| इस तरह की अवधि बड़ी मछली के लिए एक समेकन अवधि होने की संभावना देती है, और जब सही समय आता है, परियोजना की एक अच्छी प्रेस विज्ञप्ति के साथ, उछाल शुरू होगा और वे लाभ में बिकेंगे|

  1. सार्वजनिक आईसीओ (भीड़-बिक्री) के विषय में कुछ बातें: कई नई परियोजनाएं एक भीड़-बिक्री करने का चुनाव करते है, जहां वे निवेशकों को इस परियोजना (टोकन या कॉइन्स) का एक हिस्सा खरीदने का शुरुआती अवसर देते हैं, जोकि टोकन की एक अच्छी कीमत समझी जाती है|

निवेशकों के लिए प्रेरणा यह है कि एक्सचेंजों पर टोकन का पहले दिन से कारोबार किया जाएगा और ICO  प्रतिभागियों को अच्छा लाभ मिल सकता है । हाल के वर्षों में, कई आईसीओ, दोनों परियोजनाएं और विशेष रूप से निवेशकों के लिए उपज को मापने के हिसाब से सफल साबित हुई हैं| भीड़-बिक्री में उनके मूल्य के सन्दर्भ में सिक्कों का मूल्य दुगना, तिगुना, या और अधिक बढ़ गया। औगर की प्रारंभिक भीड़-बिक्री (हमने इससे पहले यहां रिपोर्ट किया था) ने निवेशकों को अपने निवेश पर एक असाधारण 1,000% लाभ दिलाया। ठीक है, लेकिन यहाँ संदिग्ध क्या है? सभी परियोजनाएं अपने निवेशकों को लाभ नहीं पहुंचाती| कई आईसीओ पूरी तरह से घोटाले साबित हुए, न केवल उनके द्वारा कोई कारोबार नहीं किया जा रहा था, अपितु कुछ परियोजनाएं तो पैसे लेकर गायब हो गईं और हमें आजतक उनके विषय में कोई जानकारी नहीं है।

 

तो आप कैसे जानेंगे कि आईसीओ में निवेश करना चाहिए या नहीं? यह विज्ञान के विषय में नहीं है, परियोजना और उसकी टीम की गंभीरता के स्तर पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। परियोजना की वेबसाइट देखें (कहीं ऐसा तो नहीं लगता जैसे किसी बच्चे ने इसे कंप्यूटर स्कूल के दौरान बनाया हो?), परियोजना के पीछे कौनसी टीम है – क्या वे उपनामों के पीछे छिप रहे हैं या गर्व से अपनी वेबसाइट पर मौजूद हैं? बिटकॉइनटॉक थ्रेड पर ध्यान दें (क्या वह मौजूद भी है?) और टीम के सदस्य तकनीकी सवालों का जवाब किस तरह दे रहे हैं। क्या इस परियोजना के पीछे एक बड़ा समुदाय है? अपने समुदाय को इकट्ठा करने का प्रयास कर रही सुर्खियां देखने की अपेक्षा करें। उत्पादित राशि पर नज़र बनाए रखें: परियोजना जिसने बहुत कम राशी का उत्पादन किया हो शायद समय के साथ विकासन ना कर पाए, एक परियोजना जिसकी राशी बड़ी हो – उसके लिये एक्सचेंजों पर कॉइन्स खरीदने के लिए पर्याप्त निवेशक नहीं बचेंगे| सबसे महत्वपूर्ण है जोखिम प्रबंधन| कभी भी एक टोकरी में अपने सभी अंडे न डालें और अपने पोर्टफोलियो में से एक आईसीओ में बहुत ज्यादा निवेश न करें।

  1. अंतिम सुझाव – तुरंत लागू करने के लिए व्यावहारिक कदम:
  • शुल्क, शुल्क, शुल्क: एकाधिक व्यापार क्रिया = अधिक शुल्क| हमेशा आदेश (निर्माता) को पोस्ट की सलाह दी जाती है, ऑर्डर बुक (खरीदार) से खरीदने के लिए नहीं। पोलोनीक्स एक्सचेंज में, निर्माता के पक्ष में अंतर 0.1% है। यह काफी ज़्यादा है|
  • बिना दबाव वाले व्यापारी: जब तक कि आप व्यापार शुरू करने के निर्णय लेने के लिए अनुकूलतम स्थिति में ना हों और इससे कब और कैसे निकल सकते हैं, इसकी जानकारी ना हो, तब तक व्यापार शुरू न करें| दबाव लगभग हमेशा, नुकसानजनक व्यापार में तबदील हो जाता है| अगले अवसर की प्रतीक्षा करें, आप वहां ज़रूर पहुंचेंगे।
  • लक्ष्यों को निर्धारित करना और बेचने का ऑर्डर देना: हमेशा अपना लक्ष्य बिक्री आदेश देकर ही निर्धारित करें। आपको नहीं पता कि कब एक बड़ी मछली आपके आदेश को हड़पने के लिए आपके कॉइन का मूल्य उछाल दे (और “निर्माता” पक्ष पर कम शुल्क का भुगतान करें, याद है?)
Augur Sell-off. Losing 75% in one second and back up

इससे सम्बंधित बहुत कम खरीद ऑर्डर देना एक सफल रणनीति है । करीब एक हफ्ते पहले एक अजीब मंदी आई, जिसके कारण ऑगोर कॉइन अपने मूल्य से 25% तक कम मूल्य पर बिके! थोड़ी देर के बाद बाजार में थोड़ी सा सुधार आया और जिसने इन मंदे ऑर्डर्स को खरीदा था, वे आसानी से अपने निवेश को दुगना या तिगुना कर सके। खरीद ऑर्डर देते समय विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, जब आप बाज़ार से दूर हों, अचानक यह जानने के लिए जागरूक ना हों कि आपका खरीद ऑर्डर मौजूदा बाजार मूल्य की तुलना में अचानक अधिक हो गया है|

  • अफवाह खरीदें, समाचार बेचें| जब प्रमुख समाचार साइटें समाचार प्रकाशित करती हैं तो ये आमतौर पर व्यापार से बाहर निकलने का एकदम सही समय होता है।
  • आपने एक अच्छा व्यापार किया है, लेकिन हमेशा की तरह, अपना सिक्का बेचते ही उसका मूल्य फिर उछलता है! सबसे पहले, इससे मिलें – मर्फी लॉ| दूसरा, जो पहले यहां लिखा गया था उसे पढ़ें और फिर दबाव में स्थिति में न फसें। जब तक लाभ होता है – आप ठीक हैं। अपने अगले व्यापार के लिए आगे बड़ें और इसमें नुकसान न उठाएं|
  • अपने अहं को एक तरफ छोड़ दें. यहाँ लक्ष्य अपना व्यापार सही से करना नहीं अपितु मुनाफ़ा बनाना है| यह साबित करने के लिए संसाधनों (समय और धन) को बर्बाद मत करो कि आपको उस व्यापार में प्रवेश करना चाहिए। याद रखें, ऐसा कोई व्यापारी नही है जो कभी नहीं हारता, कभी ना कभी तो सब नुकसान उठाते हैं। समीकरण सरल है – कुल लाभ, कुल नुकसान से अधिक होना चाहिए|
  • क्या छोटा है? क्या बड़ा? अपने व्यापार का लाभ कैसे उठाएं? प्रारंभ करने वालो के लिए हमारे क्रिप्टो मार्जिन व्यापार के बारे में जानने लिए यहाँ जाएँ|
  • पांच क्रिप्टो वेबसाइटें जो होनी ही चाहिए, के बारे में हमारे विशेष लेख को देखें|

क्या आपके पास देने के लिए और भी सुझाव हैं? बहुत ही अच्छा होगा अगर आप टिप्पणियों में और हमे संपर्क करके उनके बारे में हमे बताए|

Share This Article
Yuval Gov

Yuval Gov has over 15 years of trading experience in the stock exchange, graduated from TAU - Economics and Management. Fell in love with the crypto space. Does Crossfit to get away from FOMO. Contact Yuval: LinkedIn